Chakradharpur News: लगातार हो रही बारिश से जलजमाव, केनाल मोड़ पर घुटने भर पानी
चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में अधिक बारिश होने से नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। बुधवार को झरझरा, केरा, सुरबुड़ा, टोकलो समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण ब्राह्मणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से द्वारपारम से निकलकर चक्रधरपुर-टोकलो रोड तक आने वाले केनाल में भी पानी का दबाव बढ़ गया है। केनाल में पानी अधिक भर जाने के कारण केनाल मोड़ के पास सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया है। वहीं बुधवार को 49.4 तथा गुरुवार को 29.2 मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.