चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मिशन निर्माण 'नशे से नहीं, सपनों से जुड़ें' अभियान के तहत लक्ष्मी सुरभि संस्था की ओर से रोलाडीह हाई स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद, टोकलो थाना के एएसआई चितरंजन तिवारी, प्रधानाध्यापक जोसफ टोपनो, डॉ. अजीत कुमार, समाजसेवी पंडित महतो और प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शंभू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर राजेंद्र प्रसाद ने संस्था की ओर से चक्रधरपुर और जमशेदपुर में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने शराब, सिगरेट, तंबाकू समेत अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानस...