Chakradharpur News: रोजगार की मांग पर ग्रामीणों ने चार घंटे तक जाम किया एनएच-320जी, लिखित आश्वासन के बाद हटाया आंदोलन
चक्रधरपुर, जुलाई 8 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चिड़िया, अंकुआ, टीमरा, सोदा, बिनुआ और लोड़ो गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को संयुक्त ग्राम सभा के बैनर तले एनएच-320जी को करीब चार घंटे तक जाम रखा। आंदोलन के दौरान सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार तथा बाद में सेल के जीएम रवि रंजन और एजीएम एचआर रतन पातरी मौके पर पहुंचे। लंबी वार्ता के बाद प्रबंधन ने चार सूत्री मांगों पर लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर 1:46 बजे जाम समाप्त हुआ। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने अधिकारियों को बदहाल सड़क पर पैदल भी चलाया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रोजगार की मांग को लेकर चिड़िया अंकुवा चौक को ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.