चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। स्वच्छता अभियान को लेकर बुधवार को संत जेवियर इंग्लिश स्कूल की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कारमेल हाईस्कूल परिसर से शुरू होकर भारत सेवाश्रम, आदिवासी मित्र मंडल, मेन रोड, पोटका होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंची। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: स्वच्छता जागरूकता को लेकर संत जेवियर इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकाली ...