चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी स्थित रेलवे संस्थान में बैडमिंटन ओपन टू ऑल टूर्नामेंट का सोमवार को उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सह रेलवे संस्थान के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं मेंस यूनियन सीनी शाखा के सचिव विश्वजीत बड़ाईक के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस टूर्नामेंट 52 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कार्य क्रम में को सफल बनाने में संस्थान के सचिव रामानन्द महतो, सह सचिव मनोज कुमार देशमुख, कोषाध्यक्ष अमृत ग्वाला, उप कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, कमिटी सदस्य किशोरी कुमार मंडल, डमरूधर प्रधान,शेख रोशन,एम डी शहीद,मानस भट्टाचार्जी एवं एन संकरी,देवाशीष दास,अंकित रंजन आशीष कुमार सिंह,एन केशव आदि ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बैडम...