चक्रधरपुर, नवम्बर 28 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर में रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुरनापानी निवासी शंकर महतो (40), शिवा मुखी (19) और सावन पूर्ति (23) शामिल हैं। आरपीएफ ने इनके पास से रेलवे लाइन का कटा हुआ टुकड़ा और रेलवे सिग्नल केबल के दो कटे हुए टुकड़े बरामद किए हैं। आरपीएफ की ओर से दर्ज मामले के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को रेलवे संपत्ति की चोरी के संबंध में मनोहरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इसी दौरान रात करीब 12:45 बजे कुछ लोग रेलवे ट्रैक के किनारे मनोहरपुर से जराइकेला की ओर तीसरी लाइन के दाहिनी तरफ अपने कंधों पर भारी सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में जाते दिखाई दिए। छापेमारी दल जब किलोमीटर संख्या 373 / 33 ए -35 ए के पास पहुंचा तो संदिग्ध लो...