चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- Chakradharpur News: राउरकेला, संवाददाता। राउरकेला के विधायक शारदा नायक ने सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया, राउरकेला एडीएम सह आरएमसी आयुक्त दीना दस्तगीर सहित अन्य अधिकारियों के साथ राउरकेला के जलजमाव वाले इलाके मालगोदाम और द्वितीय रेलवे स्टेशन इलाकों का दौरा किया। जहां अधिकारियों ने ड्रेनेज सिस्टम को लेकर चर्चा की। मौके पर विधायक ने कहा कि भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए अधिकारियों से वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में रेलवे और आरएसपी इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जायेगा ताकि जलजमाव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। यह भी पढ़ें- Chapra News: खनुआ नाला और नल-जल योजना की बाधाएं दूर करने को समन्वय समिति की बैठक मौके पर डीआरएम ने कहा कि राउरकेला रेल...