चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे मंडल पेंशनर एसोसिएशन ने चक्रधरपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में डॉक्टर्स डे समारोह के तौर पर मनाया। समारोह में मुख्य रूप से पेंशनर एसोसिएशन के सचिव समीरन मुखर्जी, एएम सोय, अशोक भट्टाचार्य, एस बनर्जी, आरएस सिंह, जीसी दास समेत अन्य सदस्यों ने बिधान चंद्र राय की तस्वीर पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने बिधान चंद्र के अनुकरणीय जीवन, उनकी चिकत्सिा क्षेत्र में दूरदर्शिता और समाज के प्रति उनके नि:स्वार्थ योगदान को याद किया। सदस्यों ने कहा कि उन्होंने न केवल एक कुशल डॉक्टर के रूप में बल्कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में भी देश को एक नई दिशा दी थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: डाक्टर्स डे : जीएमसीएच में ऑडियो विजुअल क्लासेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को...