Chakradharpur News: रेलवे क्षेत्र स्थित चार प्रमुख सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर विजय मेलगांडी ने डीआरएम को लिखा पत्र
चक्रधरपुर, अक्टूबर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।दुर्गा पूजा को देखते हुए रेलवे क्षेत्र स्थित चार प्रमुख सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठी है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश के पूर्व महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी ने इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर जल्द मरम्मत कराने का आग्रह किया है।पत्र में गेट नंबर-1 आदिवासी मित्र मंडल क्लब, गेट नंबर-2 प्रेम निवास मोड़, गेट नंबर-3 एतवारी बाजार और गेट नंबर-4 सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल एवं भारत भवन चौक से जुड़ी सड़कों की खराब स्थिति का उल्लेख किया गया है।मेलगांडी के अनुसार, इन सड़कों से आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, अस्पताल जाने वाले मरीजों और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: लोहरदगा मैटर फाइल बारह से सत्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.