Chakradharpur News: रेलवे क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर डीआरएम व नगर परिषद ने किया संयुक्त निरीक्षण
चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र में प्रस्तावित विकास योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के उद्देश्य से शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हरिया और नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विभिन्न स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा, संबंधित वार्ड पार्षद तथा रेलवे एवं नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जलजमाव वाले क्षेत्रों, सड़कों, नालियों और ड्रेनेज व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही विकास कार्यों के लिए रेलवे की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे और गैर-रेलवे क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनके क्रियान्वयन के लिए रेलवे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.