Chakradharpur News: रेलवे कॉलोनियों की जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी की जर्जर सड़कों से रेलकर्मियों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली कई सड़कों की हालत खराब है। आरई कॉलोनी से केंद्रीय विद्यालय जाने वाली सड़क पर गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गई हैं। वहीं भारत भवन चौक से रनिंग रूम तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों रेलकर्मी, विशेषकर रनिंग कर्मचारी, स्टेशन आते-जाते हैं। स्टेशन के सामने राधाकृष्ण मंदिर के पास सड़क जर्जर होने से बारिश में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। पांच मोड़ से भारत सेवा संघ तक जाने वाली सड़क भी बदहाल है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: रेलवे कॉलोनी की सड़कें गड्ढों में तब्दील, पूर्व सांसद ने उठाया मुद्दा आगामी गणेश पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.