चक्रधरपुर, नवम्बर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र के एकाउंट्स कॉलोनी स्थित रेड फोर्ट क्लब काली पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन रविवार को चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उद्घाटन के बाद पंडाल श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। स्थानीय लोगों और क्लब सदस्यों ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि रेड फोर्ट क्लब लगातार 49 वर्षों से काली पूजा का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष भी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...