चक्रधरपुर, नवम्बर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। श्री श्री श्यामा पूजा समिति रिफ्यूजी कॉलोनी के काली पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर पूजा महोत्सव की सांकेतिक शुरुआत की। विधायक ने मां काली के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति के महासचिव मधु दास ने विधायक सुखराम उरांव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं, मंदिर के कार्यों के प्रति समर्पण को लेकर डोली गोस्वामी को विधायक ने सम्मानित किया। इस वर्ष श्री श्री श्यामा पूजा समिति रिफ्यूजी कॉलोनी अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रही है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया में काली पूजा की धूम, विधायक ने किया पंडाल का उद्घाटन इस उपलक्ष्य में पूजा आयोजन के साथ कई सांस्कृतिक ए...