चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में आयोजित 75वीं काली पूजा (अमृत महोत्सव) का समापन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह के अवसर पर भव्य आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सन्नी उरांव ने दीप प्रज्वलित कर आर्केस्ट्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मां काली के चरणों में शीश नवाकर शहरवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना की और उनके प्रयासों की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रिफ्यूजी कॉलोनी काली मंदिर की 75वीं पूजा का समापन, आर्केस्ट्रा कार्यक्र...