Chakradharpur News: रास मेला पर स्कूल मैदान जयपुर में होगी चार दिनी फुटबॉल प्रतियोगिता
चक्रधरपुर, सितम्बर 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता रास मेला के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड के स्कूल मैदान जयपुर में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता 24 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई तथा मुखिया जंगल सिंह गागराई उपस्थित रहेंगे। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को डेढ़ लाख, उपविजेता को एक लाख, तृतीय को 50 हजार, चतुर्थ से लेकर छठा विजेता को 20-20 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 48 टीम हिस्सा लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.