चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल परिसर रोलाडीह में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन रविवार को शिक्षा की चुनौतियों और उनके समाधान पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की चुनौतियां और समाधान है। कार्यक्रम के दूसरे दिन नेताजी सुभाष चंद्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी के पानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। सेमिनार में उपस्थित शिक्षाविदों और प्राध्यापकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता, विद्यार्थियों की समस्याओं, शिक्षण संसाधनों की कमी और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपायों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत...