Chakradharpur News: राशन उठाव व वितरण में गड़बड़ी का आरोप
चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली गांव में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान में राशन वितरण को लेकर धांधली और अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। रेंगालबेड़ा के एक स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित इस पीडीएस दुकान की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रधानपाली गांव में बैठक की और अपनी समस्याएं रखीं। बैठक में ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीएस दुकान द्वारा अब तक राशन कार्ड से मृत व्यक्तियों का नाम नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि डीलर दो-दो वर्षों से मृत लोगों के नाम पर राशन का अवैध उठाव कर रहा है। प्रधानपाली निवासी अशोक कुम्हार ने बताया कि उनके पिता बीतना कुम्हार का निधन दो वर्ष पूर्व ही हो चुका है। इसके बावजूद अब तक राशन कार्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.