Chakradharpur News: रायकेरा पंचायत के भवन का उद्घाटन
चक्रधरपुर, जुलाई 29 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड के रायकेरा गांव स्थित रायकेरा पंचायत के भवन के नवीनीकरण का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन पंचायत की मुखिया रानी कच्छप और अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। इस मौके पर कई अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही मौके पर अतिथियों ने अपने संबोधनों में नवीनीकरण के नाम किए गए कार्यों की सराहना भी की। लोगों ने बताया कि किया गया कार्य काफी गुणवत्तायुक्त है। साथ ही कहा कि पंचायत में व्याप्त समस्याओं को दूर करने की दिशा में ठोस पहल की जरूरत है। वहीं मुखिया रानी कच्छप ने भी भरोसा दिलाया कि पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। बताते चलें कि हरियाली से भरपूर पंचायत भवन के अंदर का नजारा काफी खूबसूरत है और यहां एक पुस्तकालय भी है। इसके अलावा पंचायत को सभी आधुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.