Chakradharpur News: रायकेरा: बारिश से बचने पेड़ के नीचे बैठे 14 वर्षीय छात्र की ठनका गिरने से मौत
चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय स्कूली छात्र की आकाशीय बिजली (ठनका) की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कालिंदी के रूप में हुई है, जो रायकेरा स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था।घटना के संबंध में छात्र की माता पति देवी ने बताया कि राज गुरुवार की सुबह घर से दूर जंगलो में छत्तू (मशरूम) चुनने के लिए निकला था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए राज सुबह करीब 6:30 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया।तभी तेज गरज-चमक के साथ कड़कड़ाती आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर आ गिरी, जिसकी चपेट में आने से राज की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।घटना के बाद शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.