चक्रधरपुर, सितम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र स्थित राधा गोविंद मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर संचालन समिति की और जोरों से तैयारी की जा रही है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर समिति की बैठक मंगलवार शाम को आयोजित हुई। जिसमें 4 सितंबर के कार्यक्रम पर विमर्श हुआ। 4 सितंबर देर रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा। इसके पश्चात जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा राधा कृष्ण का श्रृंगार एवं पारंपरिक पूजा अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। 5 सितंबर को मंदिर में राधा गोविंद की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी और 1 बजे भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : चार सितम्बर को सुबह 7 बजे से भगव...