चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम में गुरुवार को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विद्यालय संरक्षक मनोज भागेरिया, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, संघ के प्रांतीय सह कार्यवाह मोहन कच्छप, चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड 21 के पार्षद रवि कुमार बांकिरा, वार्ड-22 की पार्षद मंजू मिंज, अंकित मेमोरियल के संस्थापक अजीत कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान उपस्थित थे। मौके पर अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान की ओर से कराया गया। कार्यक्रम में 55 प्रतिभागी छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें कृष्ण के रूप में प्रथम स्थान पर पप्पू तांती, द्वितीय स्थान पर मनकृत मुखी और तृतीय स्थान पर हिमांशु प्रसाद रहे। यह भी पढ़ें- Chakradh...