चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। राजा नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से विद्यालय भवन तक जाने वाली सड़क जर्जर होने के कारण छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। रानी तालाब का पानी विद्यालय परिसर जमा होने से विद्यालय परिसर में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है और जर्जर सड़क पर जलजमाव के कारण बच्चों को स्कूल के कक्षा जाने, विद्यालय ग्राउंड में प्रार्थना में खड़े होने सहित अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है। स्थानीय स्तर पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी कई दिनों तक जमा रहता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: राजा नरपति सिंह बालिका उवि परिसर में जल जमाव जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति भी लगातार खराब होती ...