Chakradharpur News: राजदरबार से गाजे-बाजे के साथ निकली मां पाउड़ी की शोभायात्रा
चक्रधरपुर, सितम्बर 20 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। शनिवार को आनंदपुर प्रखंड में सदियों पुरानी धार्मिक एवं पारंपरिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। राजपरिवार की इष्ट देवी मां पाउड़ी की त्रिवार्षिक जंताल पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पाउड़ी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। जंताल पूजा की शुरुआत प्रात: राजपरिवार के आवासीय परिसर स्थित मां पाउड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद राजदरबार से गाजे-बाजे के साथ मां पाउड़ी की विग्रह को पारंपरिक पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाजारटांड़ स्थित मां पाउड़ी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान हरकारा पालकी के आगे-आगे चलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.