चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। शहर के मुख्य एनएच 75 (ई) मार्ग स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में गुरुवार देर रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर करीबन 50 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक तौर पर इसे शहर की बड़ी चोरी की घटनाओं में से एक माना जा रहा है। हालांकि इतनी बड़ी चोरी की घटना पहले कभी नहीं हुई है। फिर भी चोरी गए सामानों की वास्तविक कीमत का आकलन अभी किया जाना बाकी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दुकान के आसपास स्थित सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के ऊपरी हिस्से (पहले तल्ले) में बने वेंटिलेटर से अंदर दाखिल हुए। जहां वेंटिलेटर से दाखिल हुए है, उसके सामने ...