चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।स्थानीय वन विश्रामागार में मंगलवार को भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेयी महतो और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में दोनों प्रदेश अध्यक्षों को बुके और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस दौरान संगठनात्मक बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान को लेकर चर्चा की गई। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह ने युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में पूर्व म...