चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- जर्जर क्वार्टरों से हादसे का खतरा Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टरों की जर्जर हालत कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता की ओर से वर्ष 2018 में ही प्रखंड परिसर स्थित बी-टाइप के तीन ब्लॉक के 12 क्वार्टरों को जर्जर घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद इन भवनों को अबतक नहीं तोड़ा गया है। स्थिति यह है कि दिन भर स्कूली बच्चे इस क्वार्टर में खेलते देखे जा सकते हैं, वहीं शाम ढलते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है। शराबी यहां बैठक कर शराब पीते रहते हैं, जिस कारण जर्जर क्वार्टर में शराब की खाली बोतलों के अलावा डेंड्राइट आदि मादक पदार्थ बिखरे पड़े हुये हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा 12 सितंबर 20...