चक्रधरपुर, नवम्बर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 'स्वच्छता अभियान' के तहत नगर परिषद की ओर से भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। सम्मान समारोह में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव समेत नगर परिषद के कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chakradha...