Chakradharpur News: मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स को नप अध्यक्ष ने किया सम्मानित
चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के मारवाड़ी प्लस टू स्कूल में शनिवार को वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सोसन प्रभावती खेस ने स्वागत भाषण दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कामर्स संकाय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर किया। बारहवीं विज्ञान की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मैट्रिक परीक्षा के टॉपर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.