Chakradharpur News: मैक्स पिकअप ने बाईक सवार को रौंदा, मौत
चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क के पनसुआँ डैम के घाटी में मंगलवार दोपहर को एक मैक्स पिकअप ने बाईक सवार को धक्का देकर बाईक सवार युवक को रौंद कर फरार हो गया। घटना में मौके पर ही बाईक सवार युवक की मौत हो गई। घटना करीब दोपहर डेढ बजे की बताया जा रही है। बाईक सवार के पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक मृतक युवक की पहचान गुदड़ी थाना तलंगजीरा गांव के सोमा लुगुन (31) पिता- टीरा लुगुन के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोनुवा तरफ से गुदड़ी के लोढ़ाई की ओर जा रही एक मैक्स पिकअप ने बाईक सवार सोमा लुगुन को धक्का मारते हुए उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.