Chakradharpur News: मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय पदाधिकारी गुरचरण सिंह का निधन
चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय पदाधिकारी एवं सिनी वर्कशॉप के पूर्व सीनियर सेक्शन इंजीनियर गुरचरण सिंह का शुक्रवार को बरगढ़ स्थित विकास अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से रेल कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरचरण सिंह सिनी वर्कशॉप के इंजीनियरिंग शॉप में कार्यरत थे। करीब छह वर्ष पहले सेवानिवृत्त होने के बाद वह झारसुगुड़ा की कोस्क कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह रेल कर्मचारियों और संगठन के हित में सक्रिय थे। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरगढ़ के विकास अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से झारसुगुड़ा की रेलवे कॉलोनी, भाटा पाड़ा, कोस्क कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.