Chakradharpur News: मृतक के आश्रित को झालसा ने की मदद
चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: बंदगांव। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से बंदगांव प्रखंड के लंडूपोड़ा पंचायत अंतर्गत कोल्जमरो गांव में डायन बताकर हत्या की गई महिला के परिवार को सहायता प्रदान की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर तथा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंची। इस दौरान परिवार को राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग किया गया। इस पहल का उद्देश्य पीड़ित परिवार को कठिन परिस्थिति में राहत प्रदान करना तथा उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करना है। मौके पर बंदगांव प्रखंड के अधिकार मित्र योगेंद्र सुंडी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.