Chakradharpur News: मूसलाधार बारिश से ढहा घर, बेघर परिवार को मदद की दरकार
चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: सोनुआ। लगातार जारी मूसलाधार बारिश से सोनुआ प्रखंड बालजोड़ी पंचायत के नुवागांव स्थित एक ग्रामीण बबलू कालिंदी व बसंत कालिंदी के कच्चा मकान ढह गया। जिससे उनके सामने सर छिपाने की समस्या खड़ी हो गयी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को बबल कालिंदी व बसंत कालिंदी के परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी मूसलाधार बारिश से घर का छप्पर धीरे-धीरे गिरने लगा। घटना में दोनों परिवार के लोग भाग कर जान बचाई। घर ढहने से घर में रखे अनाज व सामानों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दोनों परिवार के सामने अब सर छिपाने की समस्या आ खड़ी हुई है। परिवार के लोगों के पड़ोसियों द्वारा मदद की गई है। दोनों पीड़ित परिवार के लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.