Chakradharpur News: मूसलाधार बारिश से डांगोवापोसी जलमग्न, रेलवे कॉलोनी में कमर तक भरा पानी
चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में गुरुवार सुबह करीब चार बजे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। रेलवे कॉलोनी में कमर तक पानी भर जाने से रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण रेलवे की सारंडा कॉलोनी, बिजली विभाग, वेलफेयर विभाग, आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी थाना परिसर भी पानी में डूब गए हैं।सारंडा कॉलोनी के दर्जनों रेलवे क्वार्टरों में पानी घुस गया, जिससे फ्रीज, कूलर समेत घरेलू सामान खराब होने की बात सामने आई है। सब्जी और मछली बाजार भी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सड़कें पानी में डूबने से लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मूसलाधार बारिश से मझगांव में तबाही, 150 घरों में घुसा पानी जलजमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.