चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में लगातार हो रही बारिश से नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई मोहल्लों में पानी घुसने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। सबसे खराब स्थिति गुदड़ी बाजार के अंदर देखने को मिल रही है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया है जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित हरिजन बस्ती में सड़क के बीचों-बीच पानी का बहाव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Chatra News: बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, जलजमाव से जूझ रहे शहरवासी वहीं, टोकलो रोड से चांदमारी जाने वाली सड़क पर केनाल का पानी ...