चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी, बांसपानी इत्यादि अंचल जलमग्न हो गया है। डांगोवापोसी एवं बांसपानी अंचल में जगह जगह पानी भर गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने कारण बांसपानी डिपो में घूटनों तक पानी भर गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह से ही डांगोवापोसी, बांसपानी एवं आसपास के अंचलों में भारी बारिश हो रही है। जगह जगह बारिश का पानी भर गया है। लोगों को पेय जल की दिक्कत हो गई है। बांसपानी में पानी भर जाने से लोगों को नलकूप से पानी लेना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण डांगोवापोसी एवं बासपानी अंचल में लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे उन्हें...