Chakradharpur News: मुबंई-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से व्यक्ति का शव बरामद
चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। मुबंई हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बुधवार को एक व्यक्ति का शव चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी और आरपीएफ ने उतारा है। मृतक का नाम रिजाहुल हक शेख, पिता-नशीमुद्दीन शेख गांव अमिना बाग, थाना डोकीकान, मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल है। बताया जाता है कि रिजाहुल हक 2-3 माह पहले काम करने मुंबई गया था। डेढ़ माह से तबीयत खराब होने के कारण साथी उसे इलाज के लिए मुर्शिदाबाद ले जा रहे थे। नागपुर के पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। राउरकेला पहुंचने पर तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। चक्रधरपुर पहुंचने पर रेलवे अस्पताल के चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बीमार यात्री की मौत, चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारा गया शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.