चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- Chakradharpur News: ​मनोहरपुर। संत नरसिंह आश्रम प्रांगण में शनिवार की शाम जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक और रोमांचक मुकाबले में मुनि आश्रम और बाजार मोहल्ला नरसिंह आश्रम की टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता बेहद संघर्षपूर्ण रही। मटकी फोड़ने के लिए दोनों ही टीमों ने कड़ा प्रयास करते हुए चार-चार बार मानव पिरामिड बनाया, लेकिन काफी देर तक किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी। अंतत मुनि आश्रम की टीम ने शानदार रणनीति और संतुलन का परिचय देते हुए हांडी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।जीत हासिल करने के बाद आयोजन कमेटी की ओर से विजेता मुनि आश्रम की टीम को Rs.6100 की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: जन्मोत्सव: गोविंदाओं ने मटका फोड़ नंद गो...