चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। त्रिशूल चौक के समीप हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम थाना क्षेत्र के त्रिशूल चौक के पास आपसी विवाद के दौरान विकास सिंह ने चंदन सोनकर पर मोटरसाइकिल लॉक करने वाली लोहे की चेन से हमला कर दिया जिससे चंदन के ललाट पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले युवक विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...