चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड की इटोर पंचायत अंतर्गत मानीसाई गांव में रविवार को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का भूमि पूजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सड़क का निर्माण आरईओ विभाग से कराया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम से पूर्व गांव के दिउरी ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रामीणों ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि मानीसाईं के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक सुखराम उरांव ने इस सड़क को योजना में शामिल कराया था। योजना की स्व...