Chakradharpur News: मानकी मुंडा अंचल समिति का पुनर्गठन 7 नवंबर को
चक्रधरपुर, अक्टूबर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट अंचल समिति की बैठक अध्यक्ष रांदो कोड़ाह की अध्यक्षता में मानकी मुंडा सभागार में हुई। बैठक में बताया गया कि आगामी 7 नवंबर को मासिक बैठक में चक्रधरपुर अंचल समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। प्रत्येक रविवार से पारंपरिक ग्रामसभा का प्रशिक्षण होगा। इसमें सभी मुंडा, मानकी, डाकुवा, दियुरी एवं समाजसेवी सहित बुद्धिजीवियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में मुख्य रूप से मानकी कृष्णा सामड, मुंडा गोसनार दोंगो, आनंद बागुन बोयपाई, गणेश पूर्ति समेत काफी संख्या में मानकी-मुंडा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.