चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- सप्तमी पर चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा का उत्साह Chakradharpur News: शारदीय नवरात्र के सप्तमी पर शनिवार को चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण में लोग पूजा के जश्न में डूब गए हैं। शुक्रवार की रात्रि एवं शनिवार की सुबह वेलवरण की पूजा हुई। इस दौरान विभिन्न पूजा समिति द्वारा नदी घाट पहुंचकर पूजा अर्चना किया। तथा कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरु किया गया। चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के रंग में लोग रम गए है। चक्रधरपुर शीतला मंदिर दुर्गा पूजा, न्यू बस स्टैंड दुर्गा पूजा पंडाल, बंगाली एसोसिएशन, नूतन दुर्गा पूजा पंडाल, कपड़ा पट्टी, गुदड़ी बाजार, ठठेरा मोहल्ला, रानी रसाल मंजरी, आदि दुर्गा पूजा पुरानी बस्ती, आरई कॉलोनी, भारत भवन, हरिजन बस्ती, सार्वजनी दुर्गा पूजा पंडाल दंदासाई हनुमान मंदिर, आदर्श दुर...