Chakradharpur News: मां अमिया देवी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम
चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक माधुरी प्रमाणिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के साथ राधा और सखियों का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। रिया, आरोही और अनन्या समेत अन्य छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। बच्चों की प्रस्तुति को शिक्षकों ने सराहा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मिनी माइंड्स प्री इंग्लिश मीडियम में मनी जन्माष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.