चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चांदमारी वार्ड संख्या-9 में टेबुल लाइन श्यामा काली मंदिर स्थित शिव मंदिर में आयोजित शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। कलश यात्रा टेबुल लाइन स्थित मंदिर परिसर से शुरू होकर चाँदमारी, पोटरखोली, तम्बाकू पट्टी, बाटा रोड, राजबाड़ी रोड होते हुए पुराना बस्ती स्थित सीढ़ी घाट पहुंची। जहां पुरोहित द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कलश यात्रा में तेजा राजवार, सूरज राजवार, राजा राजवार, बजरंगी राजवार, एस बाबूराव, संदीप, बिक्की शर्मा के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। यह भी पढ़ें- Cha...