चक्रधरपुर, अक्टूबर 2 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के मनीपुर गांव स्थित आम बागान में जेएसएलपीएस की ओर से वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बीडीओ और सीओ ने अपने-अपने संबोधनों में एसएचजी के जरिए ग्रामीण महिलाओं की तरक्की की सराहना की। कहा कि घर की दहलीज से निकल कर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने अपने और अपने परिवार के उत्थान का जो बीड़ा उठाया है, वह काफी सराहनीय है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आज के समय में शहरी क्षेत्र की महिलाओं से किसी भी तरह से कमतर नहीं है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: महिला मंडल से जुड़कर महिलाएं परिवार और समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से बना रही सशक्त: ...