Chakradharpur News: महिलाएं आय का साधन विकसित कर स्वावलंबी बनें : जगत माझी
चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा पंचायत भवन में बुधवार को आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, रोबोकेरा की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी, विशिष्ट अतिथि राजआनंदपुर के राजा रुद्र प्रताप सिंहदेव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने संगठन की ओर से वर्षभर में संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। महिलाओं को आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़ने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.