Chakradharpur News: महादेवशाल से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा के महादेवशाल श्रावणी मेले से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के तीन दिनों के अंदर बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी गौरव हुरद (23) पिता स्व. महाबीर हुरद, निवासी क्रिस्तान टोली थाना गोईलकेरा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विगत रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि गोईलकेरा के कुला ग्राम निवासी गौरांग प्रधान अपनी होंडा साइन बाइक (संख्या-जेएच 06 के 2758) से महादेवशाल श्रावणी मेले में आए थे। बाइक को उन्होंने सड़क किनारे खड़ा किया था। जहां से बाइक चोरी कर ली गई थी। सोमवार 17 अगस्त को गोईलकेरा थाने में उन्होंने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.