चक्रधरपुर, अगस्त 1 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। झारखंड के प्रसिद्ध महादेवशाल श्रावणी मेले को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले के दौरान डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी।श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकीय टीम तैनात रहेगी। वहीं रेलवे स्वास्थ्य विभाग भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर विचार कर रहा है।गौरतलब यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में कांवरियों को मिलेगा सुरक्षित सफर है कि 2 अ...