Chakradharpur News: महादेवशाल श्रावणी मेले में ड्रोन से होगी निगरानी
चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। गुरुवार को चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने महादेवशाल श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने महादेवशाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और समिति के पदाधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। इस दौरान मंदिर और मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि महादेवशाल श्रावणी मेले में प्रशासन द्वारा ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पूरे महीने स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: महादेवशाल श्रावणी मेले में ड्रोन से होगी निगरानी, मजिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.