चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गुरुवार को चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने महादेवशाल श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने महादेवशाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और समिति के पदाधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। इस दौरान मंदिर और मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि महादेवशाल श्रावणी मेले में प्रशासन द्वारा ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पूरे महीने स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास जारी है। य...