Chakradharpur News: महादेवशाल में दुकान आवंटन के लिए लॉटरी 19 को
चक्रधरपुर, जुलाई 17 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। सावन माह में महादेवशाल मंदिर में लगने वाले दुकानों के आवंटन के लिए आगामी 19 जुलाई को लॉटरी किया जायेगा। दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा। इसकी जानकारी महादेवशाल सेवा समिति द्वारा दी गई है। बता दें कि सावन माह के दौरान महादेवशाल मंदिर में हर साल नारियल, पेड़ा एवं प्रसाद, होटल, मनिहारी, ढेला, चाय,नास्ता, ठंडा सहित अन्य दुकानें लगती हैं। वहीं महादेवशाल मेला में दुकान लगाने के लिए गोईलकेरा के अलावा राउरकेला, चक्रधरपुर, जमशेदपुर सहित कई जगहों से लोग आते हैं। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: कांवरिया संघ बरवाटोली की बैठक आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.